किसानों के सभी काम करने वाली एंड्राइड एप।

किसानों की आमदनी दुगनी करने वाली एप। हर समय किसानो को करती है अपडेट 

एक एंड्राइड एप (AgriCentral App) जिसकी मदद से किसान बढ़ा सकते है अपनी आमदनी, यह एंड्राइड एप (AgriCentral App) जो आपको आपकी फसल के बारे में करेगी अलर्ट की आपको किस समय अपनी फसल में क्या डालना चाइये। किस रोग का समाधान क्या है और कैसे रोग का निवारण करना है। आपकी खेती किसानी के बारे में जो भी परेशानियां आती है आपके सवाल होते है सब बताएगी एक एंड्राइड एप। AgriCentral App

किसानों के सभी काम करने वाली एंड्राइड एप।

एग्रीसेंट्रल एंड्राइड एप (AgriCentral App)

डिजिटल गाँव में आज आप किसान भाइयो के लिए हम एक ऐसी एंड्राइड एप (AgriCentral App) के बारे में बात करेंगे जिसकी मदद से किसान भाई अपनी कृषि में अपनी फसल का उत्पादन बढ़ा सकते, हर रोग का निवारण सही समय पर कर सकते है, अपनी फसल से अपनी आमदनी बढ़ा सकते है, मिट्टी में बिजाई से लेकर कटाई तक यह एंड्राइड एप आपको अलर्ट करती है की आपको किस समय क्या क्या करना चाइये। 

एग्रीसेंट्रल एंड्राइड एप (AgriCentral App) विशेष रूप से भारतीय किसानों के लिए बनाया गया एक प्रौद्योगिकी आधारित कृषि ऐप है जो उन्हें लाभप्रदता बढ़ाने के लिए अपने कृषि व्यवसाय में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद करता है। यह किसानों को डिजिटल खेती के युग में प्रवेश करने के लिए ग्लोबल पोजिशनिंग, सैटेलाइट इमेजरी, बिग डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग और इमेज एनालिटिक्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करता है।

वर्ष 2020 बड़े नाज़ुक दौर से गुज़र रहा है और आज का समय पुराने तरीके से खेती करने का नहीं है आज का समय है की हम किसान डिजिटल क्षेत्र में कदम रखे। डिजिटल क्षेत्र का पहला कदम आपकी जेब रखा आपका मोबाइल है। आपको इस मोबाइल में एक एंड्राइड एप (AgriCentral App) इनस्टॉल करनी है और इंटरनेट कनेक्शन के माध्यम से अपनी फसल की सभी जानकारी अपने मोबाइल में पा लेनी है। एक बार अगर आप अपनी फसल के बारे में इस एप में जानकारी डाल देते है की हमने आज की दिनांक में यह फसल बोई है तो यह एप आपको सन्देश भेजता रहेगा, आपको सही समय पर अलर्ट करेगा की आपको किस समय अपनी फसल को क्या देना है। यहां आप आर्गेनिक और इनऑर्गेनिक दोनों कृषि के बारे में हर समस्या का हल पा सकते हो। 


किसानों के सभी काम करने वाली एंड्राइड एप।

एग्रीसेंट्रल एंड्राइड एप (AgriCentral App) कैसे करता है काम

एग्रीसेंट्रल एप आप यहां से डाउनलोड करे। AgriCentral - Smart Farming for all  इसके बाद इसको अपने मोबाइल में इनस्टॉल करे और ओपन करे। अपने नाम, मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करे। ओटीपी आपके मोबाइल पर आएगा उसको डाले और आगे बढे। अब आपके सामने AgriCentral App खुल चुकी है। इसमें क्या क्या कर सकते है किसान सभी की जानकारी आपको दी जयेगी। अपनी भाषा चुने आपको हिंदी में एप चाइये तो आप इसको हिंदी में कर सकते है। 

क्रॉप प्लान 

निचे क्रॉप प्लान का ऑप्शन दिया हुआ है उस पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ फसल की लिस्ट आजयेगी। इनमे से आपको वही फसल लेनी है जिसकी आप खेती कर रहे है या खेती करना चाहते है। जैसे हम गन्ना लेते है। तो आपके शामे गन्ना के लिए एक विंडो खुलेगी। इसमें खेती का प्रकार पर क्लिक करके आपको कोई एक ऑप्शन ले लेना है। और फिर दिंनाक डाल कर अपडेट कर देना है। अब आपकी समस्या सा समाधान आपके सामने होगा। आपको इस समय अपनी फसल की साथ क्या करना है उसके लिए यहां आपको जानकारी मिलेगी। 

क्रॉप केयर 

इस ऑप्शन पर आप जैसे ही क्लिक करते है आपके सामने फिर से वैसी ही फसल से सम्बंधित विंडो खुलेगी। फिर से हम गन्ना लेते है क्लिक करते ही आपके सामने समस्या निदान के चार ऑप्शन खुलेंगे। 
  • पौधे का प्रभावित भाग चुने 
  • अपनी समस्या का फोटो अपलोड करे 
  • अपनी फसल के समान लक्षणों वाला चित्र चुने 
  • वह चित्र चुने जो आपकी समस्या से मेल खाता है 
चारो ऑप्शन में आपको सबसे पहले पौधे का भाग चुनना है जैसे पत्ती , उसके बाद आपको पत्ती में जो रोग है उसका फोटो अपलोड करना है, अब आपको जैसा रोग आपका है वैसे ऑप्शन यह एप दिखायेगा। आपको वो फोटो सेलेक्ट करना है और शुरू करे पर क्लिक कर देना है। किसी भी भाग में कोई भी रोग हो किसी भी फसल का यह AgriCentral App एप आपको उसका समाधान बताएगी। कैसे आपको उस रोग का निवारण करना है  यहां मिल जायेगा। किसान अक्सर पूछते रहते है की इस रोग में क्या करे तो आसान है आपको अपने मोबाइल से समाधान ढूंढ लेना है। यह बहुत ही आसान है। 


किसानों के सभी काम करने वाली एंड्राइड एप।

मार्किट व्यू 

यह ऑप्शन भी बहुत ख़ास है AgriCentral App में। आप मार्किट व्यू पर क्लिक करेंगे और अपनी फसल चुन कर पुरे भारत में फसल का रेट घर बैठे पता कर सकते है। बागवानी, फूल, सब्ज़ी, गन्ना, गेहू, धान, सरसो, बाजरा आदि सभी फसलों के रेट आप अपने राज़्ये, अपने ज़िले, अपने देश के हर जगह का आसानी से पता कर सकते है। और अपनी फसल को सही समय पर मार्किट में बेच कर अच्छा मुनाफा ले सकते है। 

बुलेटिन 

बुलेटिन ऑप्शन में आप रोज़ाना की खबर आसानी से पा सकते हो। किसानो की क्या क्या समस्या चल रही देश में किस राज्ये ने कौन सी योजना किसानो के लिए लांच की है, केंद्र सरकार की योजनाए, कैसे किस योजना का लाभ लेना है और किस योजना की क्या आखरी तारीक है सब की सुचना आपको यहां मिलेगी। कौन सी फसल का क्या सही समय है बुवाई और कटाई का सब जानकारी आपको इस AgriCentral App एप के माध्यम से मिल जाएगी।

फार्म वाइज 

इस ऑप्शन की मदद से आप अपनी समस्या लिख सकते है और दूसरे किसानो की समस्या देख सकते है। आपको एक दूसरे से बात करके काफी मदद मिल जाती यहां से। मेरी पोस्ट पर जाकर अपनी कृषि सम्बंधित जानकारी लिख सकते है। 

मौसम 

इस एप AgriCentral App की मदद से किसान मौसम की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है। 

विशेष्ज्ञ को काल करे 

इस ऑप्शन से आप इस एप AgriCentral App की मदद से कर्षि विशेष्ज्ञ से विचार कर सकते है और अपनी हर समस्या का समाधान सीधे काल करके पूछ सकते है। 

यह एप AgriCentral App आज  में किसानो के काफी मदगार साबित हो रही है और किसान सही समय पर अपनी फसल की बुवाई करके और हर रोग का सही समय पर निवारण करके अपनी फसल का उत्पादन बढ़ा रहे है। और मार्किट व्यू वाले ऑप्शन से मार्किट रेट घर बैठे जान रहे है। यह एप किसानो की आमदनी बढाती है और इसका रिजल्ट बहुत ही शानदार है। तो आप किसान भाई इस एप को अपने मोबाइल में इनस्टॉल करे। और किसी भी डिजिटल समस्या के लिए सीधे हमे कमेंट करे और हमे यह भी बताये की हमारी द्वारा दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी। और हमारी इस पोस्ट को ज़्यादा से ज़्यादा किसान भाइयो तक शेयर ज़रूर करे। 

#agricentral #androidapp #digitalgaanv #digitalkisan #digitaljankari #farmer

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बढ़िया सरसों की टॉप चार हाइब्रिड किस्मे।

गन्ने की इस नई किस्म 14201 और 13235 के बारे में, लागत कम और उत्पादन ज़्यादा।

ग्राम प्रधान के पास क्या पावर होती है और ये काम कैसे करती है।